{"_id":"61b47e5898c2b5256e2705a1","slug":"chandrashekhar-and-janeshwar-mishra-assembly-at-1-o-clock-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीत का झरोखा: ...रात एक बजे शुरू हुई चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र की चुनावी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीत का झरोखा: ...रात एक बजे शुरू हुई चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र की चुनावी सभा
Sat, 11 Dec 2021 04:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:02 PM IST
सार
1977 के चुनाव में एक ऐसा भी मौका आया जब चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र ने रात के एक बजे रैली को संबोधित किया। यह कार्यक्रम रात के ढाई बजे तक चला।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र व चंद्रशेखर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बात 1977 की है। विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी ने बाबा राम आधार यादव को शहर उत्तरी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में बाबा राम आधार का मुकाबला प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं डॉ. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी से था।
विज्ञापन
राम आधार के लिए तब कटरा चौराहे पर चुनावी सभा का आयोजन था। उस चुनावी सभा के संचालन का जिम्मा सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव के पास था। केके श्रीवास्तव बताते हैं, सभा में पूर्व पीएम चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र का संबोधन होना था।
विज्ञापन
उन दोनों का ही यहां रात आठ बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। पर, घड़ी की सुइयां आगे बढ़ती रहीं। इंतजार बढ़ता रहा। इतना लंबा कि रात के एक बज गए। तमाम चुनावी सभाओं में शामिल होने की वजह से दोनों ही यहां काफी विलंब से पहुंचे। पर, इतने लंबे इंतजार के बावजूद हजारों लोग अपने नेता को सुनने के लिए डटे हुए थे।
विज्ञापन
रात एक बजे पहले चंद्रशेखर और उसके बाद जनेश्वर मिश्र का भाषण हुआ। सभा खत्म होते-होते तो रात के ढाई बज गए।