{"_id":"5aab6cfa4f1c1ba8768b5c03","slug":"chandigarh-express-cancelled-till-25th-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृपया ध्यान दें, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपया ध्यान दें, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से अंबाला रेलवे डिवीजन के चंडीगढ़-घग्गर-डापर रेलवे स्टेशनों के बीच 17 से 25 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस दौरान लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस(15011) 16 से 24 मार्च और चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस(15012) 17 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ऐसे ही 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 व 21 मार्च और 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 19 और 22 मार्च को अंबाला कैंट से चंडीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 16, 19 और 23 मार्च और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 18, 21 और 25 मार्च को अंबाला कैंट व चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से 15 मार्च को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई, जिससे ट्रेन 17 मार्च को लखनऊ नहीं पहुंचेंगी। ऐसे ही लालगढ़ से 18 मार्च को चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस कैंसिलेशन की वजह से 19 मार्च को लखनऊ नहीं आएगी।

लखनऊ मेल की वेटिंग पहुंची 152
चेकिंग स्टाफ को मिलेंगे सीयूजी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से चेकिंग स्टाफ को सीयूजी नम्बर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करीब पांच सौ रेलकर्मियों को सीयूजी नम्बर देने की तैयारी है। जिसके लिए तीन सौ रुपये तक के बिल का भुगतान रेलवे करेगा। इससे अधिक होने पर रेलकर्मी को खुद पेमेंट करना होगा। सीयूजी नम्बरों की मदद से रेलवे चेकिंग स्टाफ से लगातार सम्पर्क में रहेगा।
वहीं विमानों का संचालन गड़बड़ाने से ट्रेनों पर लोड़ बढ़ता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं यात्रियों के बढ़ने से कंफर्म टिकटों की मारामारी भी बढ़ गई है। मसलन, शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों में खासी वेटिंग चल रही है।
लखनऊ मेल (12229) में स्लीपर की वेटिंग 152 पहुंच गई है। थर्ड एसी की वेटिंग 29 है। ऐसे ही फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस(14205) में स्लीपर की वेटिंग 82 है। एसी एक्सप्रेस(12429) में थर्ड एसी की वेटिंग 37 है।
कमोबेश मुम्बई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस(12533) में स्लीपर की वेटिंग 527 पहुंच गई है। वहीं अवध आसाम एक्सप्रेस (19038) की वेटिंग 366 है। ये वेटिंग शुक्रवार की ट्रेनों की है। चारबाग स्टेशन पर जहां सवा लाख से अधिक यात्रियों का आना-जाना है। वहीं लखनऊ जंक्शन पर 90 ट्रेनों का संचालन होता है और पचास हजार से अधिक पैसेंजर रोजाना आते-जाते हैं।