{"_id":"6857123d6eccdbdab502b383","slug":"chances-of-rain-today-too-the-sequence-will-continue-lucknow-news-c-13-knp1002-1260569-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज भी बारिश के आसार, जारी रहेगा सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज भी बारिश के आसार, जारी रहेगा सिलसिला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी पर भी इन दिनों मौसम मेहरबान है। शनिवार को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के कारण तापमान में कमी महसूस की गई।
दक्षिणी यूपी में हुई बारिश का असर लखनऊ और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी में बारिश की पूरी संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम अच्छा रहेगा। बीच-बीच में बदली छाई रह सकती है। अच्छी बारिश से तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। बारिश का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहेगा।
शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक रहा।