{"_id":"67548891ebbde98d52032d10","slug":"chances-of-drizzle-amid-movement-of-clouds-lucknow-news-c-13-1-lko1029-984337-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। रविवार व सोमवार को बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी के साथ दिन के पारे में दो डिग्री तक की गिरावट से ठंड बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दो से तीन दिनों में रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक के उछाल की संभावना है। इसके बाद पारे में फिर गिरावट आएगी।
शनिवार को पछुआ के सुस्त होने के बाद भी सुबह-शाम की हवा में सिहरन महसूस की गई। दिन का तापमान 25.7 डिग्री के साथ स्थिर रहा तो रात का पारा 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।