फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chance to become teacher given by Uttar Pradesh govt.

शिक्षक बनने का एक और मौका, जल्द ही प्रस्ताव लाएगी सरकार

Sun, 16 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
chance to become teacher given by Uttar Pradesh govt.

चुनावी साल में अखिलेश यादव सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों को शिक्षक बनाने का फैसला कर लिया है। इसके लिए तैयार प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा। इस फैसले से काफी लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


जिन शिक्षकों की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रितों को शिक्षक की ही नौकरी देने की लंबे समय से मांग की जा रही है।

इसके लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुका है। बता दें कि अभी किसी शिक्षक की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दी जाती है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन भी कह चुके हैं कि शिक्षक के आश्रित दफ्तरों में पानी पिलाएं, यह व्यवस्था उचित नहीं है।

...पर पास करनी होगी टीईटी परीक्षा

chance to become teacher given by Uttar Pradesh govt.

शासन के सूत्रों के मुताबिक, मृतक आश्रितों को शिक्षक बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार, आश्रितों को बीटीसी कराने की जिम्मेदारी सरकार की होगी, लेकिन वे शिक्षक तभी बन पाएंगे, जब शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर लेंगे।

समायोजित शिक्षामित्रों के मामले में कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए सरकार टीईटी को लेकर किसी तरह की रियायत नहीं देगी।

शासन के एक अधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed