फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Champat Rai, general secretary of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust said, will have to be united to protect Hindutva

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले, हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा

Sun, 25 Jul 2021 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Jul 2021 10:37 PM IST
सार

चंपत राय ने कहा कि 700 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। अब सभी को हिंदुत्व के नव निर्माण की दिशा में एक बार फिर पूरी एकजुटता समर्पण भाव और धैर्य के साथ जुटना होगा।

विज्ञापन
Champat Rai, general secretary of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust said, will have to be united to protect Hindutva
अवध प्रांत की कार्य योजना बैठक में शामिल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैमिषारण्य तीर्थ हिंदुत्व की आधार भूमि है। यहां से हिंदुत्व की रक्षा व विस्तार के लिए देश व समाज को एकजुट होने का आह्वान करता हूं। यह बात नैमिषारण्य तीर्थ के बलराम धर्मशाला में आयोजित अवध प्रांत की कार्य योजना बैठक के दूसरे दिन मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कही।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चार बिंदुओं पर कार्य करने को प्रेरित किया। पहले चरण में ट्रस्ट की आय को आयकर मुक्त रखने के लिए आयकर की धारा 12 के तहत संस्था को पंजीकृत कराना।  दूसरा चरण में संगठन में सूचना तंत्र के विस्तार के लिए सूचना माध्यमों जैसे व्हाट्सएप व फेसबुक का सही प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं की कड़ी तैयार करना। तीसरे चरण में समर्पण निधि अभियान में 50 हजार से अधिक की राशि देने वाले दानदाताओं से नियमित रूप से समय-समय पर मिलकर उनके सुझाव लेने और उनको संगठन से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करने की बात कही। चौथे चरण में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूकता व प्रोत्साहन के लिए अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने स्वदेशी अपनाओ मिशन की आज के समय में बड़ी जरूरत बताई। सभी लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए ग्लोबल वार्मिग कम करने के लिए पर्यावरण रक्षा और पौधरोपण के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। बच्चों में व्यक्तित्व चरित्र निर्माण के लिए घर में माता पिता को बचपन से ही बच्चों को अपनी धार्मिक विरासत और धार्मिक पुस्तकों के बारे में जानकारी देने और मंदिरों में ले जाने की बात कही। युवकों में भारतीय संस्कृति व धर्म को जगाने का आह्वान किया। नारदानंद आश्रम में स्वामी देवेन्द्रानन्द सरस्वती ने आज की परिस्थिति में विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस को हिंदुत्व की दिशा में हिंदुओं की सबसे बड़ी उम्मीद बताया। उन्होंने कश्मीर में हिंदुओं की बदहाल स्थिति का जिक्र किया। आजादी के बाद से अभी तक वहां के हिंदुओं की दिशा में कोई भी परिवर्तन न होने के दर्द भी बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 700 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। अब सभी को हिंदुत्व के नव निर्माण की दिशा में एक बार फिर पूरी एकजुटता समर्पण भाव और धैर्य के साथ जुटना होगा। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय सह मंत्री अमरीश, अवध प्रांत उपाध्यक्ष रामगोपाल, विहिप पदाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के 23 जनपदों के पदाधिकारियों के साथ ही जिला सह मंत्री विकास दीक्षित, जिला कार्याध्यक्ष प्रदीप सिंह व नगर अध्यक्ष रौनक तिवारी सहित बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed