फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chakrod occupied by bullies, police not listening

Lucknow News: चकरोड पर दबंगों का कब्जा, नहीं सुन रही पुलिस

Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chakrod occupied by bullies, police not listening
रायबरेली। जिले के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में शिकायतों की संख्या अधिक रही, लेकिन निस्तारण में कंजूसी बरती गई।
विज्ञापन

गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम आशाराम वर्मा ने समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। नारायणपुर बन्ना के ग्राम प्रधान शिवेंद्र बहादुर ने शिकायत किया कि दबंगों ने चकरोड पर कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसडीएम ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जमुनीपुर चरूहार निवासी जगदीश ने शिकायत किया कि गांव के कुछ लोग उसे जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आई। इसमें से महज एक शिकायत का निपटारा किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष शरद कुमार, प्रेम कुमार सिंह मौजूद रहे। खीरों थाने में आयोजित समाधान दिवस में एएसपी नवीन कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। कुल चार शिकायतें आई, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एएसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया और साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी मौजूद रहे। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में ऊंचाहार एसडीएम सिद्धार्थ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आई। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि फरियादियों की बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था कराई गई थी। उधर, सदर कोतवाली में सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल संजय त्यागी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल सात शिकायतें आई, जिसमें से सभी का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed