फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chairman Nrityagopal das was angry before Ram mandir trust meeting in Ayodhya

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले नाराज थे अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, नहीं मिली थी औपचारिक सूचना

Sat, 18 Jul 2020 10:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Jul 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chairman Nrityagopal das was angry before Ram mandir trust meeting in Ayodhya
श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : Amar Ujala
अयोध्या में शनिवार को महंत नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में हुई श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में निर्माण शुरू करने की तारीखों की घोषणा की गई। हालांकि इस बैठक से पहले ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की नाराजगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट की ओर से शनिवार को दोपहर तीन बजे से सर्किट हाउस में प्रस्तावित बैठक की औपचारिक सूचना नहीं मिली थी। इसी कारण से वह सुबह नाराज हो गए थे। 
विज्ञापन


अध्यक्ष की नाराजगी का कारण पता चलने पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उन्हें मनाने मणिराम दास की छावनी पहुंचे। बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी न होने से महंत नृत्य गोपाल दास की नाराजगी की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत और ट्रस्ट का वित्तीय कार्यभार देख रहे डॉ. अनिल मिश्रा श्रीमणिरामदास छावनी पहुंचे। इसके बाद महंत ने बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया। 

मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि महंत जी के नाराजगी की कोई बात नहीं है। अब अवस्था के चलते कई बातों को वह समझ नहीं पाते, जिसके चलते उन्होंने एजेंडे के विषय में जानकारी न होने की बात कही थी।

बैठक में मौजूद रहे 11 सदस्य 
बैठक में अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के अलावा 11 सदस्य मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, युगपुरुष स्वामी परमानंद, महंत दिनेंद्र दास, कामेश्वर चौपाल, डॉ अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, भारत सरकार के प्रतिनिधि ज्ञानेश कुमार, यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा शामिल हुए। बैठक के बाद कुछ सदस्य सर्किट हाउस से रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए। 

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे तीन सदस्य
तीन सदस्यों जगतगुरु माधवाचार्य, विश्वेश तीर्थ महाराज, जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, व वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण ने अपने-अपने स्थान से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीन घंटे तक ट्रस्ट की बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

 

संघ व विहिप के दो सदस्य थे विशेष आमंत्रित

संघ सरकार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेशचंद्र विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुए। इनकी ओर से राममंदिर के मॉडल व डिजाइन पर अपेक्षाओं/सुझावों का आदान-प्रदान हुआ।

सोमपुरा के दोनों इंजीनियर पुत्र भी थे बैठक में
विश्व हिंदू परिषद के राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के दोनों पुत्र निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा भी बैठक में लोगों के सुझाव को नोट करते रहे। 

इन पर सदस्यों के सुझाव के आधार पर राममंदिर के पुराने मॉडल को बदले बिना नई डिजाइन तैयार करने का जिम्मा है। महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास, नृत्य गोपाल दास और गोविंद गिरी के बेहद बुजुर्ग होने से उनके एक-एक सहायक भी बैठक में मौजूद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed