{"_id":"5aab89694f1c1b690e8b4bc5","slug":"chain-snatching-in-front-of-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में कर्मचारी की पत्नी से चेन लूट, पुलिस कर्मियों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में कर्मचारी की पत्नी से चेन लूट, पुलिस कर्मियों के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
देश के नंबर तीन गुडंबा थाने के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर बैठी महिला की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया तो ई-रिक्शा चालक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
इस बीच भीड़ लग गई, लेकिन थानेे की पुलिस ने बाहर निकलकर छानबीन करने तक की जहमत नहीं उठाई। पीड़िता ने पति के साथ कंट्रोलरूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वारदात कुर्सी रोड नेवाजपुर गांव निवासी आरती वर्मा के साथ हुई। उनके पति राम सिंह वर्मा राजभवन में चालक हैं। आरती बृहस्पतिवार सुबह खरीदारी के लिए टेढ़ी पुलिया चौराहा स्थित बाजार गई थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब ढाई बजे वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ई-रिक्शा गुडंबा थाना के सामने पहुंचा कि तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। आरती ने बताया कि पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली और भागने लगे।

Trending Videos
राजभवन का नाम आते ही कार्रवाई
उन्होंने शोर मचाया और ई-रिक्शा चालक से बदमाशों का पीछा करने को कहा। चालक तेजी से बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। इस बीच चीख-पुकार मचने के बाद भी गुडंबा थाना की पुलिस बाहर सड़क पर नहीं आई।
देखते ही देखते बदमाश आंखों से ओझल हो गए। आरती ने पति को फोन कर वारदात की सूचना दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोलरूम को भी बताया, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
आरती ने बताया कि बाइक चला रहा बदमाश रुमाल से चेहरा ढके था।
बाइक कौन सी थी और उसका नंबर क्या था? वह नहीं देख सकीं। उन्होंने बताया कि बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने अपने हाथ से नंबर प्लेट छिपा ली थी। टॉप तीन थानों में शामिल गुडंबा की पुलिस ने पहले मामले को मामूली समझकर निपटाने की कोशिश की। जब राजभवन का नाम आया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आनन-फानन कार्रवाई शुरू की गई।
'वारदात चार नंबर चौराहा पर हुई है। हमने मॉडल शॉप व आसपास लगे दो-तीन कैमरों की फुटेज निकलवाई है, जिसमें बदमाश नजर आ रहे हैं। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।' - राम सूरत सोनकर, इंस्पेक्टर गुडंबा