{"_id":"583e770b4f1c1bc91fde6bc2","slug":"cg-city-opd-starts-from-1-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी सिटी कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी 1 दिसंबर से शुरू, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी सिटी कैंसर इंस्टीट्यूट की ओपीडी 1 दिसंबर से शुरू, शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
कैंसर संस्थान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजी सिटी कैंसर इंस्टीट्यूट तैयार है। 1 दिसंबर को यहां ओपीडी शुरू हो जाएगी। केजीएमयू के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक प्रो. रविकांत ने ओपीडी का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि सीएम अखिलेश यादव से समय नहीं मिल पाने से इसका उद्घाटन टल सकता है। हालांकि मरीजों को इलाज 1 दिसंबर से मिलने लगेगा।
विज्ञापन
प्रो. रविकांत के मुताबिक एक दिसंबर से ओपीडी का ट्रायल करने का मकसद उन परेशानियों का पता लगाना भी है जो फैकल्टी और स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। फैकल्टीज और स्टाफ के रिपोर्ट के आधार पर सभी असुविधाओं को दूर करना है जिससे ओपीडी का संचालन फुल मोड में हो तो मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
खामियों को जांचने के लिए निगरानीप्रो. रविकांत ने बताया कि ओपीडी संचालन की निगरानी के लिए डीन एकेडमिक प्रो. अरुण चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. यूबी मिश्रा, पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम के इंचार्ज डॉ. आशीष वाखलू और एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार प्रो. संदीप भट्टाचार्य सोमवार से शनिवार तक रहेंगे।
विज्ञापन