फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Certificate to be checked for tet recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: प्रमाण पत्रों की होगी विशेष जांच

Wed, 04 Feb 2015 01:20 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Certificate to be checked for tet recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टीईटी 2011 के प्रमाण पत्रों की विशेष रूप से जांच कराई जाएगी। फर्जी प्रमाण पत्र मिलने पर नौकरी तो जाएगी ही साथ में ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


वहीं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं। वहीं एससीईआरटी ने अलीगढ़ कार्यालय में लगी आग को प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जोड़ते हुए इसकी जांच का निर्णय लिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया 5 फरवरी तक पूरी की जानी है। एससीईआरटी ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने से पहले टीईटी 2011 के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन कराते हुए सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि नियुक्ति पत्र देने से पहले इसके मिलान में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह होने पर नियुक्ति पत्र न जारी करें और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। एससीईआरटी निदेशक ने बताया कि प्रदेश में करीब 906 ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित किए गए हैं जिनके टीईटी प्रमाण पत्रों पर संदेह है।

इन जिलों को भेजी गई सूची

Certificate to be checked for tet recruitment.

इसकी सूची जिलों को भेजी जा चुकी है। इसमें अलीगढ़, इलाहाबाद में चार-चार, आगरा में तीन, आजमगढ़ में 175, बलरामपुर में 235, हरदोई में 148,  श्रावस्ती में 144, बहराइच में 13, बदायूं में 13, एटा में 4, गाजीपुर में 63 के साथ ही सीतापुर, कौशांबी, सहारनपुर, प्रतापगढ़, लखीमपुर व कन्नौज के अभ्यर्थी शामिल हैं।

प्राइमरी स्कूलों में चल रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टीईटी 2011 के प्रमाण पत्रों की विशेष रूप से जांच कराई जाएगी।

वहीं रायबरेली जिले में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत चार फरवरी को दूसरी काउंसलिंग होगी। इसके लिए पुलिस लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र में चार काउंटर बनाए गए हैं। यहां 249 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसमें 202 प्रशिक्षु शिक्षक व 47 पद शिक्षामित्रों के हैं। काउंसलिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिले में 687 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। बीती 19 जनवरी को 687 अभ्यर्थियों को बुलाकर स्कूल भेजने की प्रक्रिया की गई, लेकिन 485 अभ्यर्थी ही स्कूलों में जॉइन करने के लिए पहुंचे।

एक साथ कई जिलों में आवेदन करने के कारण ही अभ्यर्थियों ने सुविधा वाले जिलों में काउंसलिंग कराकर जॉइनिंग ले ली थी। ऐसी स्थिति में पहली काउंसलिंग के बाद 202 पद खाली रह गए। इसके अलावा शिक्षामित्रों के भी 47 पद खाली है।

चार फरवरी को पुलिस लाइंस में कुल 249 पदों के लिए काउंसलिंग के साथ ही नियुक्ति पत्र देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को नगर संसाधन केंद्र के चार काउंटरों पर काउंसलिंग कराई जाएगी। समय से काउंसलिंग को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कट ऑफ मेरिट के लिए दो दिन और करें इंतजार

Certificate to be checked for tet recruitment.

इसके अलावा बहराइच जिले में सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चक्र में प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति पत्र की कट ऑफ मेरिट मंगलवार को भी जारी नहीं हो सकी। कारण ये कि डायट की ओर से तैयार की गई सूची जब रात में जिलाधिकारी के पास पहुंची तो उन्होंने अनुमोदन करने के बजाए सूची की क्रॉस चेकिंग करने के आदेश दे दिए। इस प्रक्रिया में अभी कम से कम दो दिन और लग जाएंगे। इसके चलते द्वितीय चरण के नियुक्ति पत्र के लिए कट ऑफ मेरिट छह फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है।

72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत जिले में 3600 पदों पर चयनित टीईटी आवेदकों को प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में तैनाती मिलनी है। अभी तक महज 1285 शिक्षकों ने ही ज्वाइनिंग किया है। इन पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती के लिए चार दिन की माथापच्ची के बाद सोमवार शाम डायट प्रशासन ने कट ऑफ मेरिट तैयार की थी।

उसे अनुमोदन के लिए मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी अभय कुमार को भेजा गया लेकिन डीएम ने फिर सूची की क्रॉस चेकिंग कराने के आदेश दिए हैं। उसी के तहत सीडीओ ने डायट प्राचार्य और बीएसए को पत्र लिखकर फाइल वापस कर दी है।

डायट प्राचार्य हरिहर प्रसाद का कहना है कि क्रॉस चेकिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम में कम से दो दिन का समय लगेगा। उधर बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि डायट प्रशासन द्वारा सूची मुहैया कराने के बाद नियुक्ति पत्र तैयारी में एक दिन का समय लगेगा। ऐसे में छह फरवरी को ही सूची सार्वजनिक हो सकेगी। प्रयास होगा उसी दिन से नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू कर दिया जाए।

पहले दिन 143 को नियुक्ति पत्र

Certificate to be checked for tet recruitment.

सुल्तानपुर जिले में पांच दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार मंगलवार को प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दूसरे चक्र में नियुक्ति पत्र वितरण शुरू हुआ। दूसरे चक्र के पहले दिन मंगलवार को 143 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इसमें 74 महिला और 69 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। द्वितीय सूची में मेरिट में मामूली कमी की वजह से नियुक्ति पत्र लेने के लिए कम अभ्यर्थी पहुंचे।
बुधवार को भी डायट से नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

टीईटी उत्तीर्ण बीएड योग्यताधारी प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले को 1400 पद आवंटित है। पहले चरण में सभी वर्ग में मात्र 411 अभ्यर्थियों ने ही नियुक्ति पत्र लिया है। द्वितीय चरण में बचे हुए 989 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

शासन ने द्वितीय चरण के लिए 29 जनवरी से ही नियुक्ति पत्र वितरण का फरमान जारी किया था, जबकि जिले में कट ऑफ सोमवार को जारी हो सकी। जारी कट ऑफ में मेरिट में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को डायट में नियुक्ति पत्र के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से ही डायट में अभ्यर्थियों की कतार लग गई।

10 बजे से महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग काउंटर खोलकर नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू हुआ। कई अभ्यर्थियों ंने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर विद्यालयों में जाकर जॉइनिंग भी ले ली। । बीएसए रमेश यादव ने बताया कि बुधवार को भी डायट से ही नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

वर्ग--पुरुष--महिला
सामान्य विज्ञान--14--26
सामान्य कला--17--24
पिछड़ी जाति विज्ञान--09--06
पिछड़ी जाति कला--12--13
एससी विज्ञान--04--00
एससी कला--11--05
निशक्त--02--00
कुल योग--69--74

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed