फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Certificate made with fake signature of CMS

Lucknow News: सीएमएस के फर्जी हस्ताक्षर से बन गया प्रमाणपत्र

Wed, 25 Sep 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Certificate made with fake signature of CMS
रायबरेली। जिले में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों के सामने आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सलोन की ग्राम पंचायतों से 19 हजार से अधिक फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि होने के बाद जिला महिला अस्पताल से जारी कथित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र पकड़ में आया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के फर्जी हस्ताक्षर से यह प्रमाणपत्र बनाया गया है। किशोरी बछरावां क्षेत्र के शेषपुर समोधा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


बछरावां क्षेत्र के शेषपुर समोधा की रहने वाली हेमा के नाम से जन्म प्रमाणपत्र जारी किया गया है। हेमा का जन्म जिला महिला अस्पताल में छह मार्च 2007 में दिखाकर यह प्रमाणपत्र बीती तीन जुलाई को जारी किया गया है। प्रमाणपत्र में जिला महिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस के डिजिटल साइन भी हैं। देखने में प्रमाणपत्र सही नजर आता है, लेकिन अपने ननिहाल आई हेमा ने जगतपुर डाकघर से आधार कार्ड बनवाने के लिए इस प्रमाणपत्र को दिया जो जांच में यह फर्जी मिला।
विज्ञापन


हेमा के पिता का कहना है कि एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पांच सौ रुपये लिए थे। उसने यह प्रमाणपत्र लाकर दिया है। महिला अस्पताल से भी फर्जी प्रमाणपत्र जारी होने का कथित मामला प्रकाश में आने के बाद अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित जन्म प्रमाणपत्र का मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह प्रमाणपत्र महिला अस्पताल से जारी न होने की पुष्टि हो रही है। हालांकि बुधवार को इस प्रमाणपत्र की सत्यता की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. निर्मला साहू, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed