फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central team visits lion safari park

मोदी के शेरों के लिए बनेगा खुफिया रास्ता

Sun, 09 Feb 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Feb 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
central team visits lion safari park

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लायन सफारी में बब्बर शेरों की मांद में

विज्ञापन
खुफिया रास्ता बनाया जाएगा।

इसके बन जाने के बाद ही शेरों को वहां उतारा जा सकेगा। सफारी का दौरा कर लौटी सीजेडए की प्राइमरी टीम ने 24 घंटे पहले किए दौरे में अधिकारियों को तैयारियों से पहले ऐसे ही कई बिंदुओं पर काम करने को कहा है।

इस सबमें लगने वाले वक्त से माना जा रहा है कि फरवरी में भी राजधानीवासी जू में दहाड़ते हुए शेरों का दीदार कर सकेंगे।


शुक्रवार को दिल्ली से आई सीजेडए की टीम ने इटावा लायन सफारी में तैयारियों का जायजा लिया। टीम ने दौरे के बाद जो रिपोर्ट अधिकारियों को दी, उसमें कई अधूरे काम पूरे करने को कहा गया है।

टीम ने अपनी रिपोर्ट में सीक्रेट सेफ पैसेज बनवाने को कहा है, ताकि किसी विषम परिस्थिति आने पर शेरों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। टीम ने वहां अस्पताल, स्टाफ हाउस, लायन लिविंग एरिया की तैयारियों को परखा।

सूत्रों की मानें तो टीम ने करीब आधा दर्जन बिंदुओं पर छिटपुट काम करने को कहा है, जिन्हें अगले एक हफ्ते में पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शेरों को सफारी में उतारने की इजाजत सीजेडए के दूसरे दौरे के बाद ही मिल सकेगा।


20 सीसीटीवी कैमरे करेंगे शेरों की निगरानी

प्रोेजेक्ट के तहत 20 सीसीटीवी कैमरे सफारी केशेरों की मूवमेंट की निगरानी करेंगे। सफारी कैंपस में ही इसका कंट्रोल टावर लगेगा। बाद में इसे सैटेलाइट लिंक कर राजधानी स्थित एक हेडक्वार्टर से जोड़ा जाएगा।


लखनऊ जू से जाएंगे हेडकीपर मुबारक

प्रोजेक्ट के शुरुआती दिनों में वहां के स्टाफ को प्रशिक्षित करने और शेरों की देखभाल के लिए लखनऊ जू के हेडकीपर मुबारक अली वहां जाएंगे। माना जा रहा है कि दौरे में मुबारक के हाथों का कमाल देख खुद सीएम ने भी इस बाबत अधिकारियों से चर्चा की थी। उनके साथ सपोर्ट स्टाफ भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed