फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central schools sammelan

Lucknow News: यूथ पार्लियामेंट और ई क्लासरूम पर जोर देंगे केंद्रीय विद्यालय

Mon, 03 Jun 2024 05:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
central schools sammelan
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय संगठन के विद्यालय आने वाले समय में पढ़ाई में तकनीक और नवाचार का और अधिक उपयोग करेंगे। निरालानगर स्थित होटल में चल रहे केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन के दौरान सहायक आयुक्त विजय कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विजय कुमार ने सभी केंद्रीय विद्यालयों को अपनी वेबसाइट अपडेट करने के साथ ही तकनीक आधारित शिक्षा के तहत ई क्लासरूम को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इसके साथ ही यूथ पार्लियामेंट, ग्रीन स्कूल, विद्यांजलि, तरुण-उत्सव तथा प्रेरणा जैसे कार्यक्रमों को भी नियमित रूप से आयोजित करने के लिए कहा। नई दिल्ली के सहायक आयुक्त मनोज कुमार पांडेय ने पीएमश्री योजना और उसके प्रयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लखनऊ संभाग के 32 केंद्रीय विद्यालयों को पीएमश्री योजना में सम्मिलित किया गया है। पीएमश्री विद्यालय सभी विद्यालयों के लिए एक आदर्श स्कूल के रूप में स्थापित किए जाने हैं। यहां पर बच्चों के लिए अच्छे संसाधन के साथ ही प्रशिक्षित अध्यापक होंगे। लखनऊ संभाग की सहायक आयुक्त महोदय अर्चना जायसवाल ने विषय-वार एवं विद्यालय-वार परीक्षा परिणाम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा आगामी वर्षों में बेहतर परिणाम देने का दृढ़ संकल्प सभी प्राचार्य से लिया। लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने सभी प्राचार्य को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed