फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central Government will Give 410 Crore Rupees for Metro

खुशखबरीः लखनऊ मेट्रो के लिए मोदी सरकार देगी करोड़ो की मदद

Wed, 02 Mar 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
Central Government will Give 410 Crore Rupees for Metro

केंद्रीय बजट में लखनऊ मेट्रो के लिए 410 करोड़ के प्रावधान के साथ ही इस परियोजना के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। हालांकि इसके लिए प्रदेश सरकार को इस परियोजना पर होने वाले खर्च में हिस्सेदारी को लेकर केंद्र के साथ ‘मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग’ (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने एमओयू का प्रारूप तैयार कर अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है। एमओयू पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है।
विज्ञापन


दरअसल लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना पर होने वाले खर्च में राज्य व केन्द्र को 50-50 प्रतिशत धन देना है। लेकिन दोनों सरकारों के बीच अभी तक एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने पहले ही 625 करोड़ रुपये किये मंजूर

Central Government will Give 410 Crore Rupees for Metro

इसलिए केंद्र से अब तक इस परियोजना के लिए धन नहीं मिला था। परियोजना के तहत चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक बनने वाली मेट्रो लाइन के लिए राज्य सरकार ने पहले ही 625 करोड़ रुपये मंजूर कर दिया था।

इसमे से 300 करोड़ रुपये खर्च भी हो चुके हैं और शेष धनराशि भी एलएमआरसी को उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन सदाकांत का कहना है कि केंद्र के बजट में लखनऊ मेट्रो के लिए धन का प्रावधान किए जाने से परियोजना को पूरा करने में अब धन की कमी नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि विदेशी एंजेंसी ‘यूरोपियन इनवेस्टमेंट बैंक’ (ईआईबी) से लोन लेने के लिए बैंक व केन्द्र के बीच एमओयू होने वाला है। इसके बाद परियोजना को और धन मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed