फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central government not serious on Corona issue: Akhilesh Yadav

कोरोना के मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं : अखिलेश यादव  

Mon, 03 May 2021 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 May 2021 01:32 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार बिना देर किए प्रभावी कदम उठाए नहीं तो यह अक्षम्य होगा।

विज्ञापन
Central government not serious on Corona issue: Akhilesh Yadav
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार बिना देर किए प्रभावी कदम उठाए नहीं तो यह अक्षम्य होगा। देश की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए। उन्होंने मंाग की कि पूरे देश में मुफ्त टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपये तत्काल आवंटित करने की मांग भी की। उन्होंने प्रदेश भर के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी केंद्र सरकार से की है।

विज्ञापन


बंगाल जीतने पर अखिलेश ने ममता को दी बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर ममता बनर्जी को बधाई दी है। अखिलेश ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की नफरत की राजनीति को हराने वाली जागरूक जनता, जुझारू ममता बनर्जी और टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। अखिलेश ने तमिलनाडु में डीएमके के नेता स्टालिन को भी उनकी जीत पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed