फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central government gives suggestions to state on being self dependent in agri sector.

UP: केंद्र ने यूपी को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने को दिए अहम सुझाव, मुख्य सचिव ने 15 जून तक मांगी रिपोर्ट

Sun, 29 May 2022 05:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 May 2022 05:24 PM IST
सार

केंद्र ने राज्य को सुझाव देते हुए बीज की गुणवत्ता व खरीद व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर काम करने की सलाह दी है। मामले में मुख्य सचिव ने 15 जून तक रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
Central government gives suggestions to state on being self dependent in agri sector.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रदेश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। मुख्य सचिव ने केंद्र के सुझाव व मॉडल का अध्ययन कर 15 जून तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि राज्य सरकार सुझावों पर अमल करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य एवं वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने लोकभवन में संयुक्त बैठक कर खाद्य वितरण, कृषि व गन्ना विकास के संबंध में विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि यूपी में आवश्यकता के अनुरूप पैदावार बढ़ाई जाए तो प्रदेश कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है। साथ ही अन्य राज्यों की जरूरतों को भी पूरा कर सकता है। बीज की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, पैदावार उतनी ही अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कृषि संस्थानों के साथ मिलकर प्रयास का सुझाव दिया। खरीद व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा, कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों में केंद्र पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मुख्य सचिव ने कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए पांडेय के सुझावों पर अमल का भरोसा दिलाया।


कहा, कृषि क्षेत्र प्रदेश सरकार की शीर्षतम प्राथमिकताओं में है। इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पांडेय के सुझावों व मॉडलों का अध्ययन कर 15 जून तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी, प्रमुख सचिव सहकारिता बीएल मीना, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना और सचिव कृषि अनुराग यादव भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed