{"_id":"5a704d284f1c1b8f268b72ee","slug":"central-government-ask-report-on-kasganj-clash-from-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने मांगी कासगंज हिंसा पर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने मांगी कासगंज हिंसा पर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
हिंसा के बाद तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में हुई साम्प्रदायिक हिंसा पर केंद्र ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार ने इस तरह की घटनाओं पर नाजगी भी व्यक्त की है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुए टकराव के बाद कासंगज के हालत बिगड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई थी।
मामले की राज्यपाल राम नाईक ने भी कड़ी आलोचना करते हुए घटना को प्रदेश के लिए कलंक बताया था। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एसपी सुनील सिंह को हटा दिया था। उनकी जगह पीयूष श्रीवास्तव को कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
हिंसा में मारे गए युवक चंदन के परिवार को सीएम योगी की ओर से 20 लाख रुपए मदद की घोषणा की गई थी।
चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे परिवारीजनों ने सोमवार को चेक देने गए डीएम से चेक लेने से मना कर दिया। हालांकि बाद में समझाने पर उन्होंने चेक स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन