फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central Bar Association annual election: 128 candidates in the fray for 22 posts

सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव : 22 पदों के लिए 128 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Association annual election: 128 candidates in the fray for 22 posts
लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए दो दिनों तक चले नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष और महासचिव समेत 22 पदों के लिए 128 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न कराने के लिए हाईकोर्ट की ओर से बनाई गई एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पीएन श्रीवास्तव और मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर श्रीवास्तव ने ने बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आठ और नौ अप्रैल को नामांकन किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन, महासचिव पद के लिए पांच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मध्य के दो पद के लिए 11, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद पर आठ, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 16, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर 38 वकीलों ने नामांकन दाखिल किया है। अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 28 अप्रैल को मतदान होगा। 29 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। बताते चलें कि हाईकोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल बार का चुनाव एल्डर्स कमेटी करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed