{"_id":"628201164a43dd53141ac070","slug":"center-will-give-900-rupees-to-improve-industrial-structure-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से मिलेंगे 900 करोड़, जल्द फाइनल होगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से मिलेंगे 900 करोड़, जल्द फाइनल होगी कार्ययोजना
Mon, 16 May 2022 01:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 01:15 PM IST
सार
गति शक्ति मिशन के तहत प्रदेश उद्योगों को सुविधाएं देने के लिए 900 करोड़ रुपये की मदद की जाएगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में उद्योगों को ढांचागत सुविधा देने के लिए केंद्र से 900 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। औद्योगिक विकास विभाग जल्द ही कार्ययोजना को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन
शासन के सूत्रों के मुताबिक, ये कार्य गति शक्ति मिशन के तहत कराए जाएंगे। इसमें उद्योगों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने संबंधी कोई भी प्रस्ताव शामिल किया जा सकता है। शासन ने लोक निर्माण विभाग के लिए भी निर्देश दिए हैं कि वह औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों का नेटवर्क बेहतर करने या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दे। पीडब्ल्यूडी ने भी इसके लिए कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर आदि प्रमुख जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़कों के अलावा कहीं ढांचागत नेटवर्क मजबूत करने के लिए पुल-पुलियों की आवश्यकता है, तो इसे भी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उद्यमियों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने आर्थिक सहायता देने के लिए सहमित दे दी है। प्रस्ताव फाइनल होने पर राशि जारी की जाएगी।