फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Center of excellence of garden will be established in every district

UP: बागवानी फसलों का लक्ष्य तय, बढ़ेगा क्षेत्रफल, हर जिले में स्थापित होंगे उद्यान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Sat, 13 Aug 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Aug 2022 08:57 AM IST
सार

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इंडो-इस्राइल तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस बस्ती, कन्नौज में भी स्वीकृत हुआ है। आलू के भंडारण की क्षमता में 30 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी और प्याज भंडारण के लिए करीब 200 भंडारण केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Center of excellence of garden will be established in every district
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने हर जिले में उद्यान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। अगले पांच साल में फल, शाकभाजी एवं मसाले की खेती के क्षेत्रफल में विस्तार, उपज में वृद्धि और प्रसंस्करण के लिए सरकार ने लक्ष्य तय किए हैं। बागवानी फसलों का क्षेत्रफल 11.6 फीसदी से बढ़ाकर 16 फीसदी तथा खाद्य प्रसंस्करण का 6 से बढ़ाकर 20 फीसदी करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इंडो-इस्राइल तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस बस्ती, कन्नौज में भी स्वीकृत हुआ है। आलू के भंडारण की क्षमता में 30 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी और प्याज भंडारण के लिए करीब 200 भंडारण केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


सहारनपुर, लखनऊ, हापुड़, कुशीनगर, चंदौली व कौशांबी में आलू और फल के सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस स्थापित होंगे। 30 जिलों में इन्क्यूबेशन सेंटर भी खोले जाएंगे। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में जल्द ही 6 मेगा फूड पार्क विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 करोड़ का बनेगा कोष
सरकार जल्द ही 1000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाने जा रही है। इससे आलू, टमाटर एवं प्याज जैसी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जा सकेगा। 4000 नए एफपीओ बनाने की भी तैयारी है। युवाओं के लिए स्वरोजगार के प्रशिक्षण कोर्स भी शुरू करने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed