फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census of endangered dolphins begins in Bijnor at UP forest staff trained at regional training workshop

UP: बिजनौर से विलुप्तप्राय डॉल्फिन की गणना शुरू, रीजनल ट्रेनिंग वर्कशॉप में फॉरेस्ट स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग

Sat, 17 Jan 2026 04:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 04:09 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर से विलुप्तप्राय डॉल्फिन की गणना शुरू हुई है। इससे पहले रीजनल ट्रेनिंग वर्कशॉप में फॉरेस्ट स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Census of endangered dolphins begins in Bijnor at UP forest staff trained at regional training workshop
विलुप्तप्राय डॉल्फिन की गणना शुरू - फोटो : PIB

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से विलुप्तप्राय डॉल्फिन की गणना शनिवार से शुरू की गई। इससे एक दिन पहले रीजनल ट्रेनिंग वर्कशॉप हुई। इसमें 13 जिलों का फॉरेस्ट स्टाफ शामिल हुआ। जैसे-जैसे सर्वे आगे बढ़ेगा, स्टैंडर्ड फ़ील्ड कैपेसिटी पक्का करने के लिए टीम हर 10-15 जिलों में रुकेगी। साथ ही ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


सर्वे तीन नावों में 26 रिसर्चर्स के साथ किया जा रहा है। इसमें इकोलॉजिकल और हैबिटैट पैरामीटर्स को रिकॉर्ड किया गया। पानी के अंदर अकूस्टिक मॉनिटरिंग के लिए हाइड्रोफ़ोन जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले फेज में सर्वे बिजनौर से गंगा सागर और सिंधु नदी तक होगा। दूसरे फेज में यह ब्रह्मपुत्र, गंगा की सहायक नदियों, सुंदरबन और ओडिशा को कवर करेगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि देश भर में वर्ष 2021-23 में हुए सर्वे में करीब 6,327 डॉल्फिन दर्ज की गई थीं। इसमें गंगा, यमुना, चंबल, गंडक, घाघरा, कोसी, महानंदा और ब्रह्मपुत्र नदियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed