{"_id":"5c76ef51bdec22739b06b5cc","slug":"celebration-on-indian-airforce-action-prayer-for-wing-commander-abhinandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के पराक्रम पर जश्न,विंग कमांडर के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के पराक्रम पर जश्न,विंग कमांडर के लिए की प्रार्थना
Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
sahaj sahaj
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: sahaj sahaj
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Indian Airforce
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से वहां आतंकी कैंप को तबाह किया, उससे पूरे देश में जश्न का माहौल है। राजधानी में भी लोगों ने सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए जश्न मनाया। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना के कब्जे में विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी की प्रार्थना भी की गई।
संकट के समय एक रहने का दिया संदेश
पीजीआई साउथ सिटी कॉलोनी के निवासियों व पूर्व सैनिकों ने सी ब्लॉक के पार्क में एक सभा कर पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश के ठिकाने पर हमले की सराहना की। वहीं भारत के एक फाइटर पायलट के पकड़े जाने पर अफसोस जताया। कर्नल अनूप सिंह ने कहा, संकट की घड़ी में सभी देशवासी एक रहें। हमें बॉर्डर पर तैनात अपने सैनिकों के परिवारों की मदद भी करनी है। कर्नल आरएन सिंह, कर्नल पीएस रावत, एमपी अवस्थी, पवन श्रीवास्तव, बीएम अवस्थी, महेंद्र राम समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुस्लिम संगठनों ने कहा, सेना का साहसिक कदम गर्व की बात
वायु सेना के जवानों की कार्रवाई को शहर के मुस्लिम संगठनों ने देश के लिए गर्व बताया है। सभी का कहना है कि अब दहशतगर्दों के ठिकानों को नेस्तनाबूद होना चाहिए। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. मुईन अहमद मम्मू ने कहा है कि पाकिस्तान पर भारतीय सेना का हमला पुलवामा का करारा जवाब है। भारतीयों की उम्मीद को केंद्र सरकार व सेना ने पूरा किया है। ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान को अब समझ लेना होगा कि आतंकवादियों की पनाहगाह को भारत अब करारा जवाब देने का मन बना चुका है। सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर देश की अवाम को गर्व है। उधर, तहरीक फिक्र-ए-मिल्लत फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव मुहम्मद हनीफ ने वायु सेना के जवानों की कार्रवाई को देश के लिए गर्व बताते हुए कहा कि पुलवामा में 43 जवानों की शहादत की यह सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं उप्र युवा जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने अलीगंज में खुशी जताते मिठाई बांटी।
विज्ञापन
राजनयिक संबंध तोड़ने की मांग
ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन ने भारत की ओर से पाकिस्तान के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया। एडवोकेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने की अपील की जाएगी। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान से अपने राजनयिक संबंध खत्म करने की भी मांग की।