फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebration in up

'भाई' मोदी की ताजपोशी पर पूरे प्रदेश में हुआ जश्न

Sat, 14 Sep 2013 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
celebration in up

नरेन्द्र मोदी को भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर उत्तर प्रदेश के भाजपाई जमकर झूमे।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय, नगर व अवध क्षेत्र के कार्यालयों के अलावा विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार सुधीर हलवासिया की अगुवाई में हजरतगंज के व्यापारियों ने भी आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा भी किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि आज का दिन देश की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट है।
विज्ञापन


अन्य कई नेताओं ने भी मोदी की घोषणा से भाजपा की तकदीर बदल जाने सहित बड़े-बड़े दावे किए हैं। वाजपेयी ने कहा कि मोदी के ऐलान का उत्तर प्रदेश को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी से उत्तर प्रदेश से लड़ने की मांग उठी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. वाजपेयी ने नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बनाने की घोषणा करें।

फोटो में देखिए लखनऊ में कैसे मना जश्न

साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की भांति गुजरात और उत्तर प्रदेश को एक साथ अपना नेतृत्व प्रदान करें। पार्टी प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने उम्मीद जताई कि मोदी के आने से पार्टी को लाभ होगा।


सजाया गया पार्टी कार्यालय
मोदी की ताजपोशी के बारे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने गुरुवार को ही प्रदेश नेतृत्व को जानकारी दे दी थी। इसी कारण सुबह से पार्टी कार्यालय को झंडा और झंडियों से सजा दिया गया था।

मोदी के नाम की घोषणा तो शाम को हुई लेकिन पार्टी मुख्यालय पर जश्न सुबह से मन रहा था। भांगड़ा व ढोलक की धूम भी दोपहर से ही शुरू हो गई थी।

शाम को मोदी की घोषणा के साथ पार्टी कार्यालय पर लगाई गई बिजली की झालरें जगमगाने लगीं। कई कार्यकर्ताओं ने शंखध्वनि की। कुछ कार्यकर्ताओं ने खुशी में प्रदेश अध्यक्ष को कंधे पर उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed