आलमबाग स्थित राम गली में सोमवार को संत कंवरराम दरबार साहिब में भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने आरती कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर पंचायत के अध्यक्ष नानकराम ने महिलाओं से घरों में सिंधी भाषा में ही बोलने की अपील की। साथ ही घरों पर युवा पीढ़ी से बात कर धर्मांतरण पर चर्चा करने को कहा।
बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मोहित राजपाल, पवन मखीजा, राजकुमार लखमानी, अशोक चंचलानी, विकास जोतवानी, कुंदन दास, काकन, अनीता, बरखा, मनोज समेत सर्व पंचायत के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।