फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CDRI made medicine for Osteoarthritis from spinach

अब पालक से दूर होगी जोड़ों की बीमारी, CDRI लखनऊ ने बनाई दवा

Sat, 17 Feb 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Feb 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
 CDRI made medicine for Osteoarthritis  from spinach
- फोटो : डेमो

सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) ने पालक (स्पिनेशिया ओलेरेशिया) से ऑस्टियो आर्थराइटिस की दवा बनाई है। इस दवा का निर्माण गुजरात की एक कंपनी कर रही है। शनिवार को इस दवा को खुद सीएसआईआर के महानिदेशक प्रो. गिरीश साहनी लॉन्च करेंगे। 

विज्ञापन


कार्यवाहक निदेशक डॉ. आलोक धवन ने बताया कि पालक से एक मानकीकृत फार्मूलेशन को विकसित किया गया। ऑस्टियो आर्थराइटिस के उपचार में यह काफी फायदेमंद पाया गया है। सभी ट्रायल के पूरा होने के बाद अब इस दवा को गुजरात की फॉर्मा कंपनी को निर्माण केलिए दिया गया है।
विज्ञापन


यह दवा कार्टिलेज क्षरण से रक्षा करके ऑस्टियो आर्थराइटिस रोधी गुण पैदा करती है। डॉ. धवन ने यह जानकारी शुक्रवार को सीडीआरआई की 67वें वार्षिक दिवस की पूर्व संध्या पर अनुसंधान परिषद को सौंपी सालाना रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। डॉ. धवन ने बताया कि 2017-18 में हम पहले सीएसआईआर संस्थान बने जिसकी लैबोरेटरी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजिट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्रेरणा से अब हम दो न्यू केमिकल एंटिटी अर्थात एस-007-867 (थ्रांबोटिक रोधी) और एस-007-1500 (फैक्चर हीलिंग) आईएनडी के शोधकार्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा मोटापे से निपटने के लिए देश की एक दिग्गज फॉर्मा कंपनी के साथ अनुबंध शोधकार्य के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed