{"_id":"5a4a00884f1c1b0a788b5e91","slug":"cctv-will-keep-eye-on-students-and-papers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः स्टूडेंट्स समेत प्रश्नपत्रों पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः स्टूडेंट्स समेत प्रश्नपत्रों पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों समेत प्रश्नपत्रों पर भी सीसीटीवी कैमरों की नजर होगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही खोले जाएंगे।
प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों को विशेष रूप से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ेगी।
इस बार बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपादित करने में सीसीटीवी कैमरों की भूमिका अहम होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की नीति के अनुसार परीक्षा केंद्रों के मेन गेट, गैलरी से लेकर सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। हालांकि फिलहाल जिले के सभी राजकीय व सहायता प्राप्त स्कूलों की ज्यादातर कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम में ही रखें
डेमो
- फोटो : डेमो
परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यालय में स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में ही प्रश्नपत्रों को रखें। जिस अलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे उसकी चाबी सिर्फ केंद्र व्यवस्थापक के पास होनी चाहिए।
जिस कार्यालय में अलमारी होगी उसमें भी सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश हैं कि प्रश्नपत्र रखने के बाद परीक्षा खत्म होने तक अलमारी को खोलने व बंद करने का कार्य सिर्फ वहीं करेंगे।
डीआईओएस ने बताया कि प्रश्नपत्र के पैकेट की सील सीसीटीवी कैमरे के सामने ही खोली जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश हैं कि पेपर का पैकेट खोलने से पहले अंतिम बार स्कीम से कोड का मिलान जरूर कर लें।
यदि गलती से भी गलत प्रश्नपत्र का पैकेट खुल गया तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं पर अनावश्यक मुहर न लगाने को भी कहा गया है।
छात्र संख्या के अनुसार ही उत्तर पुस्तिकाओं पर मुहर लगाई जाए। मेन कॉपी के बाद बी कॉपी यदि कोई लेता है, तभी उसपर मुहर लगाई जाए। जरूरत से ज्यादा कॉपियों पर मुहर लगाए जाने से उसके गलत इस्तेमाल की आशंका बनी रहती है।