फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CCTV will be installed in government wine shop in Uttar Pradesh.

यूपी: सरकारी शराब की दुकानों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे, अल्कोहल टैंकरों पर लग रहे डिजिटल लॉकर

Thu, 30 Sep 2021 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Sep 2021 12:06 PM IST
सार

यूपी में सरकारी शराब की 27500 दुकानों में से 18000 दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं जिससे कि अवैध बिक्री को रोका जा सके।

विज्ञापन
CCTV will be installed in government wine shop in Uttar Pradesh.
- फोटो : Pixabay

विस्तार

सरकारी शराब की दुकानों से अवैध बिक्री रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और अल्कोहल का परिवहन करने वाले टैंकरों पर डिजिटल लॉक लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 27,500 दुकानों में से अब तक 18,000 दुकानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। शेष दुकानों पर भी जल्द कैमरे लग जाएंगे। इन कैमरों की रेंडम चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शराब से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए नया टोल फ्री नंबर 14405 भी जारी किया गया है। हालांकि इसके लिए पहले से यह नंबर 18001805331 चल रहा है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ये सभी नंबर शराब की दुकानों पर अंकित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंथिल ने बताया कि अल्कोहल व शीरे के टैंकरों से परिवहन के दौरान ड्राइवर द्वारा चोरी किए जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। कुछ ढाबों पर चोरी से अल्कोहल उतारे जाते हैं।


इसे रोकने के लिए आबकारी विभाग ने टैंकरों में सील लगाने की चल रही व्यवस्था में बदलाव करते हुए डिजिटल लॉक लगाने का निर्णय लिया है। ये ऐसे लॉक होते हैं, जो अपने निर्धारित स्थल पर ही खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed