{"_id":"5a53376c4f1c1bd2178b59d1","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-two-thousand-major-locations-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अखिलेश सरकार के दौरान जियो के साथ हुआ था समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अखिलेश सरकार के दौरान जियो के साथ हुआ था समझौता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के दो हजार प्रमुख स्थानों पर दस हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे रिलायंस जियो के यूपी में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए मास्ट (खंभों) पर लगाए जाएंगे। शासन स्तर पर इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बता देें, तत्कालीन अखिलेश सरकार और रिलायंस जियो के बीच एक अनुबंध हुआ था।
विज्ञापन
इसमें सरकारी जमीन पर रिलायंस जियो को मास्ट लगाने की अनुमति होगी। इसके बदले रिलायंस जियो हर टॉवर पर कम से कम चार-चार उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। साथ ही इसकी फीड अपने फोर जी नेटवर्क से यूपी 100 के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
अनुबंध के आधार पर रिलायंस के टावर शहर के हर प्रमुख चौराहों पर लग गए, लेकिन पिछले साल मार्च में सरकार बदलने के बाद कैमरे लगाने का शुरू नहीं किया जा सका। सूत्रों का कहना है कि यूपी 100 के अधिकारियों ने इसकी याद जब उच्चाधिकारियों को दिलाई तो गृह विभाग की ओर से रिलायंस जियो को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
साथ ही कैमरे लगाने की शुरुआत लखनऊ से करने को कहा गया है। इस बाबत रिलायंस के अधिकारियों व लखनऊ पुलिस के अधिकारियों की एक बैठक भी हो चुकी है। एसएसपी दीपक कुमार का दावा है कि जल्द ही लखनऊ में लगे रिलायंस जियो के टावर पर सीसीटीवी कैमरे दिखने लगेंगे। उन्होंने बताया कि अगले महीने होने वाली इन्वेस्टर्स समिट से पहले इन कैमरों को लगाने के लिए कहा गया है।