फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cctv cameras of houses and shops connect to 112

आपके घरों-दुकानों के कैमरे भी 112 से जुड़े

Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cctv cameras of houses and shops connect to 112
आपके घरों-दुकानों के कैमरे भी 112 से जुड़े
विज्ञापन

आपके घरों व दुकानों पर लगाए गए कैमरों को 112 सेवा से जोड़ दिया गया है। इनकी संख्या 14,500 है। राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों पर नकेल कसने केलिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों का यह जाल बिछाया गया है।
इससे सड़कों पर होने वाली वारदातों या इसके बाद अपराधियों के रास्तों की जानकारी आसानी से होगी। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक राजधानी में आईटीएमएस व दृष्टि ने कुल 1000 कैमरे लगवाए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 1156 कैमरे बैंकों की ओर से लगवाए गए हैं, जिनकी जद में राजधानी की सड़कें आती हैं। वहीं, 12,188 कैमरे ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो आम लोगों व व्यापारियों ने अपने घर व खुद की सुरक्षा में लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी निगरानी में उनके घर व दुकान के सामने से निकलने वाली सड़कें आती हैं। इन कैमरों की पुलिस ने सूची तैयार कर 112 सेवा से जोड़ लिया है, ताकि इनकी मदद से अपराधियों पर नियंत्रण किया जा सके।
इसके लिए एडीजी 112 असीम अरुण और पुलिस कमिश्नर ने बैठक कर नई व्यवस्था को रविवार रात को अंतिम रूप दिया।
तैयार हो रही खराब कैमरों की सूची
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने दो महीने में सीसीटीवी कैमरों की सूची तैयार की है। इसमें 14,500 कैमरों की संख्या तय हुई है। इनमें कितने कैमरे खराब हैं, इसका पता लगाने को एक टीम लगाई गई है। संबंधित कैमरे के मालिक से बातचीत कर उसे ठीक कराया जाएगा।

इंट्रीगेटेड सिस्टम आएगा काम
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इन कैमरों को दो महीने के अंदर इंट्रीग्रेटेड सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके बाद कंट्रोल रूम तैयार कर निगरानी शुरू की जाएगी। पुलिस इसकी मॉनीटरिंग करेगी। इस नए प्रयोग से आने वाले छह महीने में लखनऊ काफी सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed