{"_id":"68235a026ca2fcd69600d6fa","slug":"cbse-result-2025-khushi-yadav-of-indorama-school-of-amethi-is-topper-in-inter-yashram-joshi-is-topper-in-hig-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2025: अमेठी के इंडोरामा स्कूल की खुशी यादव इंटर में टॉपर, हाईस्कूल में यशराम जोशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2025: अमेठी के इंडोरामा स्कूल की खुशी यादव इंटर में टॉपर, हाईस्कूल में यशराम जोशी अव्वल
Tue, 13 May 2025 08:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 May 2025 08:13 PM IST
सार
अमेठी जिले में सीबीएसई के 25 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में मेधावियों ने जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों को सम्मानित किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के 25 सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं हाईस्कूल में उसी स्कूल के छात्र यशराम जोशी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान हासिल किया। टॉप टेन सूची में अधिकांश स्थान बेटियों ने हासिल किए, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ लग गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। खुशी यादव और यशराम जोशी की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों ने गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
जिले में माध्यमिक शिक्ष विभाग के अनुसार धनपाला मेमोरियल स्कूल कैथगांव भीरापुर, केपीएस मेमोरियल स्कूल तारापुर, डिवाइन पब्लिक स्कूल पूरे तेजगढ रसूलाबाद, एमिटी इण्टरनेशलन स्कूल, बंगरा पब्लिक स्कूल सातन का पुरवा एशिव महेश पब्लिक स्कूल मुशीगंज ए शिव पब्लिक स्कूल जामो ए संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय बीएचईएलए व ताला, सैनिक स्कूल कौहार, राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल पब्लिक स्कूलए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल जगदीशपुरए सेण्ट मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूलए यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल ए सरस्वती शिक्षा मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी ग्राम भारती परतोष ए वसी हैदर पब्लिक स्कूल, त्रिभुवन सिंह पब्लिक स्कूल त्रिसुण्डी, डीबीएस पब्लिक स्कूल, एजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज, आनन्द इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, सैपियन स्कूल, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल और क्राइस्ट चर्च पब्लिक स्कूल संचालित है। अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम-2025 अमेठी जिला
क्रमांक - मेधावी का नाम - स्कूल का नाम -- प्रतिशत
1- यशराज जोशी - इंडोराम पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 98.6
2- प्रेरणा - इंडोराम पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 98.2
2- इच्छा सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर - 98.2
3- अपूर्वा सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर - 98.1
4- महक सोनी - केंद्रीय विद्यालय ताला - 97.67
5- भार्गवी सिंह - इंडोरामा पब्लिक स्कूल - 97.6
6- मोहम्मद आएश - इंडोराम पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 97.4
7- अनुष्का तिवारी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 97.2
8- बलराज कृष्ण गुप्ता - सैनिक स्कूल कौहार - 97.16
9- सूर्यांश श्रीवास्तव - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 97.0
10- सुमित कुमार - सैनिक स्कूल कौहार - 96.6
10- कुशाग्र यादव - सेपियन स्कूल अमेठी -96.6
सीबीएसई परीक्षा इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम-2025 अमेठी जिला
क्रमांक - मेधावी का नाम - स्कूल का नाम - प्रतिशत
1. खुशी यादव - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 98.8
2. इकरा खुर्शीद - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 97.0
2. अंशिका यादव - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज - 97.0
3. आकाश मौर्य - डीएवी पब्लिक स्कूल कोरवा - 96.6
4. प्रसून त्रिपाठी - एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर - 96.2
5. संचय माहेश्वरी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 95.8
6. काजल सिंह - जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज - 95.2
7. वैष्णवी तिवारी - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 93.2
8. आराध्या सिंह - केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर - 92.6
9. गार्गी सिंह - इंडोरामा पब्लिक स्कूल जगदीशपुर - 92.8
10. अनुष्का शुक्ला - डीएवी पब्लिक स्कूल कोरवा -92.20