फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE: Improvement examination will be held from 16 to 15 September, the board will not charge the examination fee

सीबीएसई  : 16 से 15 सिंतबर तक होगी इंप्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड नहीं लेगा परीक्षा शुल्क

Wed, 04 Aug 2021 06:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

2021 रिजल्ट के छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है, जिसमें विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
CBSE: Improvement examination will be held from 16 to 15 September, the board will not charge the examination fee
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2021 - फोटो : सीबीएसई

विस्तार

बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अब सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर के मध्य इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। 2021 रिजल्ट के छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र इसमें सम्मिलित हो सकते है। छात्र स्कूलों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है, जिसमें विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। जल्द ही परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई। छात्रों की स्कूल परफॉर्मेंस के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। बोर्ड ने पहले ही कहा था कि रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इस संबंध में सभी स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। कक्षा 12 के छात्रों को इस बार मार्कशीट और सर्टिफिकेट अलग-अलग नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


16 से 15 सितंबर के मध्यम हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा कराई जाएंगी। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। जो छात्र असंतुष्ट हैं वे इंप्रूवमेँट परीक्षा देंगे और जो अनुत्तीर्ण हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि 2021 के छात्रों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा शुल्क पहले ही लिया जा चुका है और बोर्ड परीक्षा भी नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से ज्यादा विषयों में दे सकते हैं इंप्रूवमेंट
बोर्ड कक्षा 12 के सभी विषयों की परीक्षाएं नहीं कराएगा। चुनिंदा 19 विषयों की ही परीक्षा कराएगा। असंतुष्ट छात्र किसी एक या फिर एक से ज्यादा विषयों में परीक्षा दे सकता है। परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम कहलाएंगे। इंटर के जिन विषयों में परीक्षा होगी उनमें इंग्लिश कोर, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, केमेस्ट्री, पॉलीटिकल साइंस, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, इंफॉर्मेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, जियोग्राफी, साइकोलॉजी, होम साइंस, फिजिक्स और हिस्ट्री शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed