{"_id":"5b0d2a964f1c1b916e8b5317","slug":"cbse-announced-high-school-result-shrashti-topped-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लखनऊ में सृष्टि रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, लखनऊ में सृष्टि रहीं अव्वल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 May 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
अपने माता पिता के साथ टॉपर सृष्टि माथुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको कॉलोनी की सृष्टि माथुर 98.8 फीसदी अंकों के साथ इसमें टॉप पर रहीं।
विज्ञापन
मिलेनियम स्कूल की वाणी सिन्हा 98.4 फीसदी, आस्था त्रिपाठी 98.4 और समीर 98 फीसदी अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में नाम रोशन करने वाले अन्य मेधावी रहे।
सीबीएसई ने रिजल्ट घोषित करने के लिए चार बजे का समय दिया गया था। स्टूडेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले एक बजे ही बोर्ड ने रिजल्ट घोषित कर दिया। इससे स्टूडेंट्स को राहत मिली। रिजल्ट देखने के बाद स्टूडेंट के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
इस साल की परीक्षा में 86.7 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें लड़कियां 88.67 फीसदी और लड़के 85.32 फीसदी हैं। बोर्ड ने परीक्षा के टॉपर्स के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इस बार के टॉपर में एक- दो नहीं बल्कि चार विद्यार्थियों ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देश भर में टॉप किया है। इन सभी ने 500 में 499 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
इन चार स्टूडेंट ने किया टॉपर्स :
1- प्रखर मित्तल - डीपीएस गुड़गांव
2- रिमझिम अग्रवाल - आरपी पब्लिक स्कूल, बिजनौर
3- नंदिनी गर्ग - स्कोटिश इन स्कूल , शामली
4 - श्रीलक्ष्मी जी. - भवन्स विद्यालय, कोच्चि