फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE 12th Result 2019 Ayushi Upadhyay of Lucknow got All India sixth rank.

CBSE 12th Result 2019: सोशल मीडिया से दूरी बनाकर आयुषी ने प्राप्त की ऑल इंडिया तीसरी रैंक

Thu, 02 May 2019 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 May 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2019 Ayushi Upadhyay of Lucknow got All India sixth rank.
अपने माता-पिता के साथ आयुषी उपाध्याय। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ की आयुषी उपाध्याय ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.4 फीसदी नंबर लाकर देश भर में नाम रोशन कर दिया। कुल 500 में से 497 नंबर लाने वाली आयुषी को देश भर में संयुक्त रूप से तीसरा और लखनऊ में पहला स्थान हासिल हुआ है। लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा आयुषी ने ये नंबर मानविकी वर्ग में हासिल किये हैं। इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन


आयुषी 12वीं के बाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली से एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई करना चाहती हैं। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। आयुषी ने बताया कि पढ़ाई के साथ ही वह बैडमिंटन और चेस खेलना पसंद करती हैं। इससे उनका मानसिक तनाव कम हो जाता है।
विज्ञापन


आयुषी के पिता सूर्य प्रकाश उपाध्याय वकील और मां प्रतिभा उपाध्याय सरकारी टीचर हैं। आशियाना के रेल नगर कॉलोनी में रहने वाली आयुषी का सपना सिविल सेवा में जाने का है। उनके अनुसार यही एक माध्यम है, जिससे जुड़कर वह देश व समाज की सेवा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से बनाई दूरी
आयुषी ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर ही रहती हैं। अगर जरूरत हुई तो पापा का फोन इस्तेमाल कर लेती हैं। फेसबुक पर आयुषी का अपना अकाउंट तक नहीं है। आयुषी के अनुसार इससे ध्यान भंग होता है। विषय को समझने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है कि एकाग्रचित्त रहा जाय।

कांसेप्ट को जरूर समझें, रटने की कोशिश न करें

CBSE 12th Result 2019 Ayushi Upadhyay of Lucknow got All India sixth rank.

आयुषी उपाध्याय के अनुसार, ज्यादातर विद्यार्थी कांसेप्ट को समझने में ध्यान नहीं लगाते, रटने की कोशिश करते हैं। जब तक दिमाग में किसी प्रकार का संशय हो उसका पीछा नहीं छोड़ना चाहिए। एक बार कांसेप्ट क्लीयर होने के बाद विषय को रटना नहीं पड़ता है। परीक्षा में आप अच्छी तरह से उसका जवाब दे पाएंगे।

अपने दम पर हासिल की सफलता
आयुषी ने देश में तीसरा स्थान हासिल करने के लिए किसी प्रकार की कोचिंग या फिर ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों से विषय को समझने के अलावा घर पर ही पढ़ाई की। इसलिए कभी भी कोचिंग की जरूरत ही महसूस नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed