अब सीबीआई पता करेगी, कैसे हुई सारा सिंह की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार महीने पहले एक सड़क हादसे में मरी यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा सिंह की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी।
फिरोजाबाद पुलिस ने ये इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है। बीते 9 जुलाई को सिरसागंज के गुंजन चौराहे के पास एक कार एक्सीडेंट में सारा सिंह की मौत हो गई थी जबकि उनके साथ मौजूद उनके पति अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी।
उस वक्त के अमनमणि के बयान के मुताबिक सड़क पर एक बच्ची को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ जिसमें उनकी पत्नी सारा सिंह की मौत हो गई थी।
वहीं सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने अमनमणि और उनकी बेटी के बिगड़े रिश्तों का हवाला देते हुए इसे अमनमणि की साजिश बताया था। सीमा सिंह का कहना था कि उनकी बेटी अमरमणि और उनके बेटे की साजिश का शिकार हुई है।
न्याय के लिए बहुत भटकी सारा की मां
सीमा सिंह ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सहित कई ऐसे सुबूत दिए जो सारा सिंह की हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मरने से पहले सारा को अंदरूनी चोटें आई थीं।
इस मामले में सीमा सिंह ने अमनमणि और उनके पिता के खिलाफ फिरोजाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था।
सीमा सिंह ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए डीजीपी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और इस केस की सीबीआई जांच की मांग की थी।