फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI will interrogate to DHFL people ib PF scam.

पीएफ घोटाले में सीबीआई कर रही बैंक खातों की पड़ताल, DHFL के लोगों से होगी पूछताछ

Sun, 29 Mar 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Mar 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
CBI will interrogate to DHFL people ib PF scam.

यूपी पावर कॉर्पोरेशन में कर्मचारियों की भविष्य निधि के नियमों के विपरीत निवेश किए जाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई उन बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है जिनमें फर्जीवाड़े की कमीशन से हासिल रकम जमा किए जाने का अंदेशा है। इसे लेकर सीबीआई दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के लोगों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सीबीआई इस फर्जीवाड़े में लिप्त ब्रोकर कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। वह इन कंपनियों से संबंधित चार्टर्ड अकाउंटेंटों से भी पूछताछ करेगी। सीबीआई पता करने की कोशिश कर रही है कि करोड़ों रुपये का जो निवेश किया गया, उसमें इन चार्टर्ड अकाउंटेंटों की क्या भूमिका थी और ब्रोकर कंपनियों को इसमें क्या और कितना लाभ हुआ। पूरे घोटाले के पीछे मास्टर माइंड कौन है और किस तरह कंपनियों का जाल बिछाकर फर्जीवाड़ा किया गया।
विज्ञापन

 

पिछले दिनों सीबीआई ने विशेष अदालत से अनुमति लेकर इस घोटाले में लखनऊ जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की थी। वह अब तक यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्र के अलावा निदेशक वित्त सुधांशु द्विवेदी और पूर्व सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता के अलावा कुछ और आरोपियों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस और ईओडब्ल्यू कर चुकी है मामले की जांच

पावर कॉर्पोरेशन के उन गिरफ्तार अफसरों से फिर पूछताछ की जा सकती है जिन्होंने सीबीआई के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। स्थानीय पुलिस और ईओडब्ल्यू इस मामले की पहले ही जांच कर चुकी है।

मामले की जांच शुरू करने के साथ ही सीबीआई ने अब तक की गई जांच से संबंधित दस्तावेज व आरोपियों के बयान और उनसे पूछताछ में सामने आई जानकारी हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed