बदायूं कांड पर फिर से रची जा रही है सुसाइड थ्योरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई एक बार फिर बदायूं कांड में क्लोजर रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। दरअसल अदालत ने पिछली बार दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए, एक निश्चित अवधि में रिपोर्ट देने को कहा था।
इसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच में तेजी ला दी है। इसी वजह से सीबीआई की एक टीम कुछ दिनों से बदायूं में है।
उसे सपोर्ट करने के लिए सीबीआई की एक और टीम दो दिन वहां पहुंची है। दरअसल सीबीआई की पिछली क्लोजर रिपोर्ट पर पास्को कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट के सपोर्ट में वीडियोग्राफ समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करे।
गौरतलब है कि बदायूं के कटरा गांव में पिछले साल 11 मई को दो चचेरी बहनों की लाश पेड़ से लटकती मिली थी। पुलिस ने दुराचार के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन परिवारीजनों की मांग पर इस मामले की जांच सीबीआई को संदर्भित कर दी गई थी।
'लोकलाज के कारण की थी हत्या'
सीबीआई की जांच में दोनों बहनों के साथ न तो दुराचार होने की पुष्टि हुई और न ही हत्या किए जाने की। दिसबंर में सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल किए अपने क्लोजर रिपोर्ट में कहा, दोनों बहनों ने लोकलाज के कारण आत्महत्या कर ली थी।
जिसे कोर्ट ने मानने से इन्कार करते हुए सीबीआई को पुन: जांच कर तय अवधि में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।
सीबीआई एक फिर आत्महत्या के थ्योरी पर ले रही बयान
सीबीआई एक बार फिर दोनों बहनों की हत्या मामले में आत्महत्या की थ्योरी पर उनके परिवारीजनों का बयान ले रही है। साथ ही उन लोगों भी लिए जा रहे हैं, जो घटना के समय आरोपों के घेरे में आए थे।
सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि घटना के समय हुई वीडियोग्राफी आदि के साक्ष्य मिल गए हैं।