फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI starts investigation in khad subsidy scam in Uttar Pradesh.

खाद सब्सिडी घोटाला: सीबीआई ने शुरू की जांच, एफआईआर दर्ज हुई

Sun, 20 Mar 2022 04:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

मामला 1989 से 2000 के बीच का है। फर्रुखाबाद की कंपनी मदन माधव फर्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उसने 12 सौ करोड़ रुपये की खाद पर किसानों को दी जाने वाली 48.18 लाख रुपये की सब्सिडी हड़प ली। मामले में जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
CBI starts investigation in khad subsidy scam in Uttar Pradesh.
- फोटो : फाइल

विस्तार

फर्रुखाबाद में हुए खाद सब्सिडी घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला 1989 से 2000 के बीच का है। 2004 में इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू की कानपुर यूनिट को सौंपी गई थी। फर्रुखाबाद की कंपनी मदन माधव फर्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उसने 12 सौ करोड़ रुपये की खाद पर किसानों को दी जाने वाली 48.18 लाख रुपये की सब्सिडी हड़प ली। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी जिसमें कहा गया था कि मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू ने शिकायतकर्ता को ही बलि का बकरा बना दिया।
विज्ञापन


मदन माधव फर्टिलाइजर कंपनी के मालिकों को बरी कर दिया गया। नामजद 20 में से 15 को बरी कर दिया गया और पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए थे और 21 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। इसी को देखते हुए सीबीआई ने पिछले दिनों 17 मार्च को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोपी
इस मामले में जिन 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है उसमें प्रदीप कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र गुप्ता, सर्वेश कुमार जैन, शरद खेड़ा, अविनाश कुमार मोदी, चंद्रभान वर्मा, तत्कालीन जिला एग्रीकल्चर अधिकारी फर्रुखाबाद जीसी कटियार, तत्कालीन कृषि निदेशक लखनऊ रतन कुमार सिंह चौहान, कृषि निदेशक इश्वाकु सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक वीरपाल सिंह, आदित्य नारायण सिन्हा, अपर निदेशक रंग बहादुर सिंह, गंगाराम, अकाउंट ऑफिसर अभय कुमार सिंह व मदन माधव फार्टिलाइजर एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड और उसकी पांच सहयोगी कंपनियों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed