{"_id":"5bb62f15867a5528f336d3e4","slug":"cbi-started-investigation-in-alighar-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने शुरू की अलीगढ़ में गैंग रेप मामले की जांच, लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने शुरू की अलीगढ़ में गैंग रेप मामले की जांच, लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
cbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में दो साल पहले हुए एक गैंग रेप के मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में 13 सितंबर 2016 को दिन दहाड़े घर में घुसकर कुछ दबंग लोगों ने एक महिला के साथ पिस्टल के बल पर गैंग रेप किया था।
मडराक पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज नहीं और पीड़ित को भगा दिया था। परिवारीजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
इस पर पीड़िता के पति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट ने अगस्त में इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द कर दिया था, जिसमें अब लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन