{"_id":"5b23e2a84f1c1b254d8b69d2","slug":"cbi-registered-another-case-against-inspector-in-unnao-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड: आरोपी दरोगा के घर तहरीर तलाशने गई सीबीआई को मिला तमंचा, एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड: आरोपी दरोगा के घर तहरीर तलाशने गई सीबीआई को मिला तमंचा, एक और केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 16 Jun 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव
- फोटो : Self
उन्नाव प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई ने इस मामले में आरोपी दरोगा कामता प्रसाद के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा के आवास की तलाशी के दौरान तमंचा बरामद होने पर जिले के माखी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल पीड़िता ने सीबीआई को बताया था कि वारदात के बाद उसने माखी थाने पर तहरीर दी थी, जिसे दरोगा कामता प्रसाद ने बदलवा कर मनमानी तहरीर दर्ज करवा दी।
सीबीआई को शक था कि मूल तहरीर दरोगा के आवास से बरामद हो सकती है। इस पर उसने स्थानीय थाने की पुलिस के साथ शुक्रवार को दरोगा के थाना परिसर स्थित आवास की तलाशी ली। इस दौरान पीड़िता की तहरीर की मूल प्रति तो नहीं मिल सकी, पर वहां छिपाकर रखा .315 बोर का तमंचा जरूर बरामद हुआ।
विज्ञापन