{"_id":"5fccb6808ebc3ecfbb33bf67","slug":"cbi-puts-the-notice-on-the-home-of-former-mla-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक के घर सीबीआई की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक के घर सीबीआई की नोटिस चस्पा
Sun, 06 Dec 2020 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को सीबीआई कोर्ट ने दस दिसंबर को तलब किया है। घर पर नहीं मिलने के कारण पूर्व विधायक के दरवाजे पर टीम ने नोटिस चस्पा की है।
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद से जमानत पर चल रहे हैं। वह पहले कांग्रेस से वर्ष 2012 में विधायक बने थे। हालांकि वर्ष 2017 में उन्होंने सपा के टिकट से चुनाव लड़ा और हार गए।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लंबे समय तक जेल में बंद रहे थे। कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही थी। सीबीआई कोर्ट ने पूर्व विधायक को सम्मान जारी किया है। जारी नोटिस के तहत दस दिसंबर को उनको गाजियाबाद कोर्ट में तलब किया गया है।
विज्ञापन
टीम सम्मन लेकर रविवार को बहराइच पहुंची। उनके पयागपुर स्थित मकान पर नहीं मिलने के कारण नोटिस को दरवाजे पर चस्पा कर दिया गया है। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि नोटिस चस्पा की गई है। सीबीआई कोर्ट में पूर्व विधायक को हाजिर होना है।