{"_id":"5f4f8c058ebc3e536c1bcdfc","slug":"cbi-is-investigating-soon-the-truth-of-sushant-s-death-will-be-revealed-ravikishan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कर रही जांच, जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच: रवि किशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कर रही जांच, जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच: रवि किशन
Wed, 02 Sep 2020 05:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू में स्नान करते अभिनेता रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक व गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन बुधवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम सरयू में स्नान किया। इसके बाद रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर कहा कि सीबीआई जांच जल्द ही सच सामने आएगा। चेहरे बेनकाब होंगे और आरोपी जेल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बिहारी और यूपी की माटी में आत्महत्या शब्द नहीं होता। यहां के लोग तो योद्घा होते हैं। 33 साल के लड़के ने क्यों आत्महत्या की यह सच सामने आना जरूरी है। सुशांत हमारे छोटे भाई थे। भोजपुरिया माटी के थे। पूरी कलाकार बिरादरी को जानना है कि उसकी मौत कैसे हुई। उसकी सारी फिल्में हिट हुईं थी। वह जीना चाहता था।
कलाकार अपने आप को कभी नुकसान नहीं पहुंचाता। हमने सीबीआई जांच के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। निश्चित ही इस घटना के पीछे के चेहरे को बेनकाब होना चाहिए। सुशांत को ड्रग्स देने की बात पर कहा कि ड्रग्स पूरे देश में फैला हुआ है। विदेशों से आता है, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आता है। हमारे देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। चीन व पाकिस्तान चाहते हैं कि युवा पीढ़ी खत्म हो।
विज्ञापन
साजिश के तहत हमारे बच्चे को इसकी लत लगाई जाती है। बॉलीवुड में भी यह फैल रहा है। यह चिंतन का विषय है। इसकी कमर तोड़ी जाए, ड्रग्स के कारोबार को इस देश से समाप्त किया जाना चाहिए। यह नरेंद्र मोदी व योगी महाराज की सरकार है यहां इस तरह के अपराध की जगह न रही है न रहेगी।
मंदिर का नक्शा पास होने पर पूरे देश को दीं शुभकामनाएं
अभिनेता व सांसद रवि किशन ने राममंदिर का नक्शा पास होने पर भी पूरे भारत वर्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। राममंदिर का नक्शा पास हुआ है, हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस दिन अयोध्या में रहे, समस्त सनातन धर्मावलंबियों व पूरे भारत वर्ष को इस शुभ कार्य के लिए शुभकामनाएं हैं।
दशहरा पर्व पर अयोध्या में होगी भव्य रामलीला
रवि किशन ने कहा कि हम दशहरा पर्व पर अयोध्या में भव्य रामलीला करने जा रहे हैं। प्रभु राम आ रहे हैं भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है इसलिए हमने सोचा कि अयोध्या में भव्य रामलीला की जाए। आज पूरा विश्व सनातन धर्म में लीन है, इसलिए भाईचारे व हिंदुत्व का संदेश अयोध्या से ही जाएगा। रामलला की कृपा रही तो यह रामलीला मंचन ऐतिहासिक होगा, इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। फिल्म इंडस्ट्रीज से कई नामी कलाकार इसमें शामिल हो रहे हैं। बताया कि वह बचपन में रामलीला में माता सीता की भूमिका निभाते थे। इस रामलीला में वह भरत की भूमिका में दिखेंगे। बिंदु दारा सिह हनुमान व मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे।