{"_id":"5b2941eb4f1c1b254d8b7506","slug":"cbi-interrogated-to-neha-pandey-regarding-unnao-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड में पूर्व एसपी से सीबीआई ने की पूछताछ, विधायक की संलिप्तता पर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड में पूर्व एसपी से सीबीआई ने की पूछताछ, विधायक की संलिप्तता पर ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में पीड़िता के अगवा होने और रेप के मामले में सीबीआई की टीम ने उन्नाव की तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय से दिल्ली जाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीबीआई ने पीड़िता के अगवा होने और विधायक पर रेप के आरोप के बारे में सवाल किए।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की टीम सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गई थी और नेहा पांडेय को दिल्ली मुख्यालय बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। लखनऊ से गई तीन सदस्यीय टीम ने नेहा पांडेय से जून 2017 में हुई घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
सीबीआई ने नेहा से विधायक के हस्तक्षेप और इस मामलों में हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी मांगी। नेहा को सीबीआई ने पहले लखनऊ बुलाया था। लेकिन उन्होंने बीमारी का हवाला देकर लखनऊ आने में असमर्थता जताई थी। नेहा मौजूदा समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईबी में तैनात हैं और इन दिनों मेडिकल लीव पर हैं।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट से भी हुई पूछताछ
वहीं इस मामले में पीड़िता को रेप के मामले में रेडियोलॉजिस्ट एसके जौहरी से भी पूछताछ की। जौहरी से पीड़िता की उम्र को लेकर पूछताछ की गई। जौहरी ने पीड़िता को बालिग बताया था और उसकी उम्र 19 वर्ष बताई थी। सीबीआई की टीम जल्द ही इन मामलों में अपनी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इसमें इन दोनों का बयान अहम माना जा रहा है।