{"_id":"5d46911e8ebc3e6cfc5d8841","slug":"cbi-interrogated-to-kuldeep-singh-sengar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: आरोपी विधायक सेंगर से सीबीआई टीम ने की पूछताछ, दस्तावेज भी जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: आरोपी विधायक सेंगर से सीबीआई टीम ने की पूछताछ, दस्तावेज भी जांचे
Mon, 05 Aug 2019 06:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव कांड में फंसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछताछ करने के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम रविवार को सीतापुर जिला कारागार पहुंची। टीम ने सेंगर से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच भी की।
विज्ञापन
सीबीआई ने शनिवार को भी सेंगर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें आरोपी विधायक से दुष्कर्म पीड़िता के सड़क हादसे से संबंधित विधिवत सवाल-जवाब किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सीबीआई टीम ने कई जानकारियां भी हासिल की। इस प्रकरण में जुड़े कई पहलुओं पर भी गौर किया। जेल अधीक्षक व अन्य अफसरों से भी सवाल-जवाब किए। सीबीआई ने जेल अधिकारियों से विधायक से मुलाकात करने वालों की सूची समेत कई अहम दस्तावेज तलब किए। विधायक पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं।