यादव सिंह मामले में CBI को मिलीं अहम जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सीबीसीआईडी से उसके द्वारा नोएडा अथॉरिटी के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह के मामले में की गई जांच संबंधी दस्तावेज शुक्रवार को हासिल कर लिए।
साथ ही यह जांच शुरू कर दी कि सीबीसीआईडी ने यादव सिंह मामले में किन बिंदुओं पर जांच की और क्या पाया। बता दें सीबीसीआईडी की जांच में यादव सिंह को क्लीन चिट दी गई थी।
सीबीआई ने सीबीसीआईडी की जांच से जुड़े दो एएसपी को एक पखवारे का समय देते हुए पूछा है कि यादव सिंह को किस आधार पर क्लीन चिट दिया गया था।
सीबीआई यादव सिंह, उनके परिवारीजनों व करीबियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के दो मुकदमे पहले ही दर्ज कर चुकी है।
इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई ने कुछ दिन पहले सीबीसीआईडी से उसके द्वारा यादव सिंह के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट देने को कहा था।
अभी तक यादव सिंह के 16 ठिकानों पर छापा
सीबीसीआईडी से दस्तावेज मिल चुके हैं और अब उसकी जांच की जा रही है। इससे पहले सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी से यादव सिंह के कार्यकाल के दौरान भूखंडों के आवंटन, भू-उपयोग में परिवर्तन व ठेकों से संबंधित सारी फाइलें मांग ली थी। इनका परीक्षण चल रहा है।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि दस्तावेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर यादव सिंह और उनकी कृपा का लाभ लेने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है।
सीबीआई यादव सिंह मामले में जांच शुरू करने के बाद से अभी तक उसके 16 ठिकानों पर छापा मारकर कई अहम दस्तावेज हासिल कर चुकी है।