फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi filed chargesheet against kuldeep singh sengar.

उन्नाव गैंगरेप कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 12 Jul 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jul 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
cbi filed chargesheet against kuldeep singh sengar.
कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव गैंगरेप कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह को आरोपी बनाते हुए सीबीआई ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। चार्जशीट के आधार पर विधायक व शशि सिंह पर रेप का केस चलेगा।

विज्ञापन


सेंगर पर आरोप है कि उसने चार जून को पीड़िता से अपने आवास पर रेप किया था। पीड़िता को शशि सिंह उसके पास लेकर गई थी और जिस वक्त विधायक रेप कर रहा था तो वो कमरे से बाहर खड़ी होकर पहरा दे रही थी।
विज्ञापन


सीबीआई ने चार्जशीट में पीड़िता के आरोपों को सही ठहराया है। चार्जशीट विशेष न्यायाधीश वत्सला श्रीवास्तव की अदालत में दाखिल की गई है। मामले की विवेचना अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले 7 जुलाई को दाखिल की गई चार्जशीट में कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर सहित पांच को आरोपी बनाया गया था। आपको बता दें कि पहली चार्जशीट गैंगरेप पीड़िता के पिता की हत्या से जुड़ी हुई थी। पीड़िता के पिता को बुरी तरह पीटा गया था जिससे कि वो बुरी तरह घायल हो गया और इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।

पूरे मामले में विधायक को बचाने में लगी रही पुलिस

cbi filed chargesheet against kuldeep singh sengar.

पूरे मामले में उन्नाव पुलिस विधायक सेंगर को बचाने में लगी रही। 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया था कि नौकरी दिलाने के सिलसिले में रिश्तेदार महिला शशि सिंह 4 जून, 2017 को उसे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के उन्नाव स्थित घर ले गई थी। वहां विधायक ने उससे दुष्कर्म किया। शिकायत के बावजूद उन्नाव पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर आत्मदाह की कोशिश की थी।

मामले पर हंगामा होने पर सीएम ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। विधायक का प्रभाव ऐसा था कि जब पीड़िता का पिता मामले की पैरवी करने दिल्ली से उन्नाव पहुंचा तो बजाय सुनवाई के उसके ही खिलाफ अवैध शस्त्र रखने का आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया गया। माखी थाने में विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर व समर्थकों ने उसे इतना पीटा कि गंभीर रूप से घायल पिता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में थानेदार व एक अन्य दरोगा पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा चुका है।

जेल में हैं सेंगर व शशि, 13 जुलाई को पेशी

cbi filed chargesheet against kuldeep singh sengar.

चार्जशीट के अनुसार पीड़िता की मां ने 13 अप्रैल 2018 को उन्नाव के माखी थाने में बेटी से दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरकार ने मामला सीबीआई को सौंपा तो जांच में तेजी आई। जांच एजेंसी ने विधायक को गिरफ्तार कर 19 अप्रैल को सीबीआई कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। सेंगर व शशि दोनों जेल में बंद हैं। दोनों को 13 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed