फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI Chief Alok Kumar Verma will review the investigation

उन्नाव केस : सीबीआई चीफ आलोक कुमार वर्मा आज आएंगे लखनऊ, अब तक हुई जांच की करेंगे समीक्षा

Wed, 18 Apr 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
CBI Chief Alok Kumar Verma will review the investigation
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
सीबीआई चीफ आलोक कुमार वर्मा आज बुधवार को लखनऊ आ रहे हैं। वह उन्नाव मामले में अब तक हुई जांच की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह आरोपी विधायक से भी पूछताछ कर सकते हैं। उधर, रिमांड पर लिए गए विधायक के भाई अतुल सिंह सेंगर और उसके साथियों को लेकर सीबीआई उन्नाव रवाना हो गई है। वहां उन्हें क्राइम सीन पर ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रेप पीड़िता के पिता की हत्या मामले में मंगलवार को सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने आरोपी अतुल सिंह, सोनू सिंह, बउवा उर्फ वीरेन्द्र सिंह, शैलू सिंह तथा विनीत मिश्रा को चार दिन की कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को ही सीबीआई टीम ने उन्नाव जाकर पीड़िता की पिता के मौत के मामले में उससे और और उसके चाचा से बातचीत की थी। आईजी सीबीआई जीके गोस्वामी एसपी डॉ. राघवेंद्र वत्स के नेतृत्व में उन्नाव पहुंची अलग-अलग चार टीमों ने आरोपी विधायक के गांव माखी समेत विभिन्न जगहों पर ताबड़तोड़ तफ्तीश कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह के छोटे भाई अतुल सिंह व उनके साथी विनीत मिश्रा, बउवा, शैलू, सोनू को पुलिस सुरक्षा के साथ लखनऊ लेकर आई थी। इसके अलावा पहुंची यहां रह रही किशोरी व उसके परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद किशोरी व उसकी मां को लेकर माखी भी गई थी।

फॉरेंसिक टीम ने भी जुटाए साक्ष्य

CBI Chief Alok Kumar Verma will review the investigation
उधर, दिल्ली से आई फॉरेंसिक विभाग की छह सदस्यीय टीम भी माखी थाने पहुंची। यहां मां-बेटी से पूछताछ के बाद टीम उन्हें विधायक के आवास ले गई और और करीब डेढ़ घंटे तक जांच की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों को किशोरी उस कमरे में भी लेकर गई जहां उसने दुष्कर्म की बात बताई है। फॉरेंसिक टीम ने अभिलेखों की जांच करने के साथ ही विभिन्न अभिलेखों में हस्ताक्षर व अंगूठा निशानों की भी तस्दीक और नमूने लिए। फॉरेंसेकि टीम ने मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस डेटा एकत्र किया। किशोरी के घर से विधायक के घर तक दूरी मापी, वीडियो बनाए और विधायक के आवास का पिछला छोटा दरवाजा खुलवाकर पीड़िता को उनके घर ले गई। शाम को सभी टीमें लखनऊ लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed