{"_id":"62d5c7d875727c51844014ff","slug":"cbcid-policeman-arrested-in-theft-from-jewellery-shop-lucknow-news-lko6400969117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी शॉप से चेन चुराने का आरोपी सीबीसीआईडी का सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी शॉप से चेन चुराने का आरोपी सीबीसीआईडी का सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन चुराने के आरोपी सीबीसीआईडी में तैनात सिपाही अरविंद पाल उर्फ राकेश त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चिनहट बाजार निवासी वरुण कुमार वर्मा की विधायक चौराहे के पास हरीलाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक, छह जुलाई की रात करीब आठ बजे एक्टिवा से पति-पत्नी आए। दोनों ने खुद को सीबीसीआईडी में कार्यरत बताया और चेन दिखाने को कहा। पति ने अपना नाम अरविंद पाल बताया। अपनी एक पुरानी चेन और दस हजार रुपये के चेक के बदले दंपती नई चेन लेकर चले गए। बाद में चेक करने पर एक चेन कम मिली। इस पर वरुण ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें साफ दिखा कि चेन आरोपी दंपती ले गए हैं। वरुण के कॉल करने पर भी चेन वापस नहीं की और उसे धमकी दी थी।
चिनहट थाने में केस न दर्ज होने पर व्यापारियों ने हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में देर रात समझौता हो गया है। वहीं हंगामे की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर शुक्रवार को केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, व्यापारी की तहरीर पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में रविवार को आरोपी सिपाही अरविंद पाल उर्फ राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। वह सीबीसीआईडी से बर्खास्त चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।