{"_id":"693d24902113e421f604f39b","slug":"cattle-will-have-to-be-provided-with-healthy-diet-of-straw-and-green-fodder-for-50-rupees-cow-shelters-in-up-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गोशाला: पशुधन विभाग ने की सख्ती, 50 रुपये में पशुओं को भूसा... हरा चारा के साथ देना होगा स्वस्थ आहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गोशाला: पशुधन विभाग ने की सख्ती, 50 रुपये में पशुओं को भूसा... हरा चारा के साथ देना होगा स्वस्थ आहार
Sat, 13 Dec 2025 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:02 PM IST
सार
यूपी में गोशालाओं में पशुधन विभाग ने सख्ती की है। 50 रुपये में पशुओं को भूसा और हरा चारा के साथ स्वस्थ आहार देना होगा। लापरवाही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोवंश। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों कराए गए निरीक्षण में भूसा व हरे चारे के लिए दी जा रही राशि के सही प्रयोग व टेंडर न करने का मामला संज्ञान में आने के बाद पशुधन विभाग ने सख्ती की है।
विज्ञापन
विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा है कि 50 रुपये प्रतिदिन में प्रत्येक गोवंश को तीन किलो भूसा, पांच किलो हरा चारा और 500 ग्राम पशु आहार देना अनिवार्य होगा। हरा चारा न मिलने की स्थिति में तीन किलो साइलेज, दो किलो भूसा और 500 ग्राम पशु आहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के 7549 गोआश्रय स्थलों में 12.40 लाख गोवंश संरक्षित हैं। आपूर्ति की गुणवत्ता का परीक्षण विभाग व कृषि विश्वविद्यालयों से कराना अनिवार्य होगा। हरे चारे की सतत उपलब्धता के लिए किसानों से एमओयू कर निर्धारित दर पर सीधी खरीद की अनुमति दी गई है। इसका भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में होगा।
विज्ञापन
विभाग ने सभी डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पशु आहार के टेंडर 31 मार्च तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।