फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   casuality in command hospital

Lucknow News: मेजर जनरल बी. कॉर्नेलियस का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दफनाए गए

Fri, 16 Jan 2026 06:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
casuality in command hospital
मेजर जनरल बी. कॉर्नेलियस का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दफनाए गए
कोलकाता में हुआ था निधन, निशातगंज कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स(ईएमई) के 47वें कर्नल कमांडेंट रहे सेवानिवृत्त मेजर जनरल बी. कॉर्नेलियस शुक्रवार को निशातगंज स्थित ईसाइयों के कब्रिस्तान में सैन्य सम्मान के साथ दफनाए गए। उनका निधन बीती 14 जनवरी को कोलकाता के कमांड अस्पताल में हुआ था।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि दिवंगत सैन्याधिकारी लखनऊ के रहने वाले थे। मेजर जनरल बी. कॉर्नेलियस जून, 1963 में ईएमई कोर में कमीशन हुए थे। उनका 35 साल से अधिक समय का शानदार करियर रहा। वह एक समर्पित सैन्य अधिकारी थे और उन्होंने सैन्य संगठन की सेवा उच्च स्तर की ईमानदारी, व्यावसायिकता व अटूट कर्तव्यनिष्ठा के साथ की। पीआरओ ने आगे बताया कि उनका निधन कोलकाता के कमांड अस्पताल में हुआ था, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया। यहां शुक्रवार को निशातगंज स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सेवारत सेना के जवान और पूर्व सैनिक शामिल हुए। मध्य कमान के सेनाध्यक्ष व ईएमई के डायरेक्टर जनरल एवं कोर के कर्नल कमांडेंट की तरफ से पुष्पांजलि अर्पित की गई। दिवंगत सैन्य अधिकारी अपने पीछे बेटे कर्नल रॉबिन कॉर्नेलियस और बेटी डेबोरा सिंह को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed